☰
×

Kannauj Accident: बारिश में डिवाइडर तोड़कर पलटी Fortuner, कांस्टेबल ने राइफल से शीशा तोड़कर 5 लोगों की बचाई जान

 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भारी बारिश के बीच आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक Fortuner कार हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद कार में सवार पांच लोग अंदर फंस गए, जिनमें सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह भी शामिल बताई जा रही हैं।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

कार के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद कार के दरवाजे नहीं खुल रहे थे, जिसके चलते अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कांस्टेबल अमित तेतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह की नजर हादसे पर पड़ी।

कांस्टेबल ने राइफल से तोड़ा कार का शीशा

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह… pic.twitter.com/HqSkGEI69P

— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) September 26, 2026


हादसा देखते ही कांस्टेबल अमित तेतिया ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। जब कार के दरवाजे नहीं खुले तो उन्होंने अपनी राइफल की मदद से कार की खिड़की का शीशा तोड़ा, ताकि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके।

वहीं, उनकी पत्नी अर्चना सिंह ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से कार में फंसे पांचों लोगों को एक-एक करके बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

रेस्क्यू के बाद हादसे में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय रहते शुरू किए गए बचाव प्रयासों से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद मिली। घटना के बाद कांस्टेबल अमित तेतिया और उनकी पत्नी के प्रयासों की चर्चा हो रही है।