☰
×

57 की उम्र में जेनिफर लोपेज की नई लव स्टोरी? 22 साल के मिस्ट्री मैन को लेकर इंटरनेट पर चर्चा!

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर जेनिफर लोपेज एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि जेनिफर लोपेज अपने से काफी कम उम्र के एक युवक को डेट कर रही हैं।

57-year-old Jennifer Lopez was spotted kissing her 22-year-old mystery boyfriend while enjoying a beach vacation.

Reports suggest that both are in a secret relationship.

Hey @grok, who is the mystery boyfriend? Can you confirm whether this is true?🤔 pic.twitter.com/xAmuc43iRQ

— Central Cricket (@arshdeep3444) November 14, 2026

वायरल पोस्ट के मुताबिक, जेनिफर लोपेज को बीच वेकेशन के दौरान एक 22 साल के मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक अंदाज में देखा गया। दावा यह भी किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं। कथित तौर पर दोनों की किस करते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

इस खबर के सामने आने के बाद लोग उस युवक की पहचान जानने के लिए उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह मिस्ट्री बॉयफ्रेंड कौन है और क्या दोनों के बीच सच में कोई रिश्ता है?हालांकि, जेनिफर लोपेज के 22 साल के युवक के साथ रिलेशनशिप में होने की किसी विश्वसनीय रिपोर्ट या आधिकारिक बयान से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल इस वायरल दावे को सच मानना सही नहीं होगा।