×

क्या सच में भूतिया है Vladimir Putin की ट्रेन ? नाम के पीछे की असलियत जन आप भी रह जाएंगे हैरान 

 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर, 2025 को भारत में हैं। उम्मीद है कि पुतिन के भारत दौरे के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बीच, पुतिन का आलीशान महल, प्राइवेट जंबो जेट, बड़ी यॉट, महंगी घड़ियां और यहां तक ​​कि उनकी "घोस्ट ट्रेन" भी सुर्खियों में है।"घोस्ट" शब्द सुनते ही तुरंत एक डरावनी तस्वीर दिमाग में आती है। कई लोग सोच रहे होंगे कि क्या सच में पुतिन की घोस्ट ट्रेन में कोई भूत हैं? तो चलिए आपको पुतिन की घोस्ट ट्रेन की सच्चाई बताते हैं।

सबसे पहले, हम यह साफ कर दें कि राष्ट्रपति पुतिन की घोस्ट ट्रेन में कोई भूत नहीं हैं। यह एक सीक्रेट, बख्तरबंद और बिना ट्रैक वाली प्राइवेट ट्रेन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें जिम, स्पा, कॉस्मेटोलॉजी सेंटर और कई दूसरी लग्ज़री सुविधाएं हैं। इस ट्रेन को इसके रहस्यमयी और सीक्रेट नेचर की वजह से "घोस्ट ट्रेन" कहा जाता है। हालांकि, ट्रेन का कोई ऑफिशियल नाम नहीं है।

कहा जाता है कि पुतिन देश के अंदर यात्रा करने के लिए इसी ट्रेन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इसमें 20 से ज़्यादा डिब्बे, एक लग्ज़री स्पा और दूसरी सुविधाएं हैं। यह जानकारी एक रूसी कंपनी, ज़िरकॉन सर्विस द्वारा लीक किए गए डॉक्यूमेंट्स से सामने आई है। यह एक सुपर-सीक्रेट, पूरी तरह से बख्तरबंद ट्रेन है जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी यात्राओं के लिए करते हैं, खासकर हवाई यात्रा से बचने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए।