नाले में गिरा मासूम, राहगीरों ने जान पर खेलकर बचाई बच्चे की जिंदगी, देखें Video
दिल्ली-मथुरा रोड पर एक बच्चे के नाले में गिरने का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा अचानक नाले में जा गिरा और कुछ ही पल में उसकी जान पर बन आई।
इंसानियत आज भी जिन्दा है इन लोगों ने साबित कर दिया वरना आज के दौर में लोग वीडियो ज्यादा बनाते मदत कम करते हैं।
— 𝗠𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗺_𝗠𝗕𝗗 (@Mariyam_MBD) August 26, 2026
एक लड़का दिल्ली मथुरा रोड पर नाले में गिर जाता है रहा चलते लोगों ने सूझ-बुझ से जान बचा लीं वरना एक और माँ का लाल ख़त्म हो जाता।
सलाम है उन लोगों जिन्होंने इस बच्चे को… pic.twitter.com/8UrnlfkI2W

हादसा होते ही वहां से गुजर रहे लोगों ने बिना वक्त गंवाए बच्चे को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। राहगीरों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए बच्चे को नाले से बाहर निकाल लिया। अगर समय रहते लोगों ने मदद के लिए कदम नहीं बढ़ाया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
आज के दौर में अक्सर किसी घटना के दौरान लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं, लेकिन इस घटना में मौजूद लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने कैमरा निकालने के बजाय बच्चे की जान बचाने को प्राथमिकता दी।
राहगीरों की तत्परता और हिम्मत की वजह से एक मां का बेटा सुरक्षित बच गया। बच्चे को बचाने वाले सभी लोगों को दिल से सलाम, जिन्होंने साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है।