×

रहस्यमयी घटनाओं और डरावनी आवाजों से भरा भारत का सबसे भूतिया स्थान, वीडियो में जाने सदियों पुरानी खौफनाक कहानी 

 

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ किला अपनी भूतहा कहानियों के लिए देश-विदेश में मशहूर है। इसे दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में गिना जाता है। कहा जाता है कि एक तांत्रिक के श्राप के बाद यह किला और इसके आसपास का पूरा शहर महज तीन घंटे में नष्ट हो गया था, तब से यह जगह रहस्यमयी और डरावनी बनी हुई है।यह किला 17वीं शताब्दी में अलवर जिले के सरिस्का जंगल के पास अरावली घाटियों में बना था। इसे माधव सिंह ने अपने छोटे बेटे मान सिंह के लिए बनवाया था। भानगढ़ किले के साथ-साथ यहां 1720 तक 9000 से ज्यादा घर थे।एक समय में किले के आसपास पूरा शहर बसा हुआ था और यह शहर एक बड़ा व्यापारिक शहर था, लेकिन आज इसे भूतहा जगह कहा जाता है। इस जगह पर कोई भी इमारत सलामत नहीं है। सब कुछ टूटा-फूटा है। यहां मंदिर तो हैं, लेकिन उनमें मूर्तियां नहीं हैं। बाजार में दुकानें तो हैं, लेकिन उनकी छतें नहीं हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/jIjhhrAJneA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/jIjhhrAJneA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Hanuted Story Of Bhangarh Fort Alwar | भानगढ़ किले का इतिहास, रहस्य, भूतिया कहानी, रात की रिकॉर्डिंग" width="695">
इस किले के बारे में जानकारों द्वारा बताई गई कहानी के अनुसार राजकुमारी रत्नावती बेहद खूबसूरत थीं और काले जादू में माहिर थीं। एक तांत्रिक को राजकुमारी से प्यार हो गया था। एक दिन राजकुमारी की सहेलियां इत्र खरीदने के लिए बाजार गई थीं। जैसे ही तांत्रिक को इस बारे में पता चला, उसने इत्र की बोतल पर जादू कर दिया। जैसे ही राजकुमारी की सहेलियों ने उसे इत्र की बोतल दी, राजकुमारी को पता चल गया कि उस पर जादू कर दिया गया है।

राजकुमारी ने उस इत्र की बोतल को एक पत्थर पर फेंका। इसके बाद पत्थर उछलकर तांत्रिक के सिर पर लगा। इससे तांत्रिक की मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले तांत्रिक ने राजकुमारी और पूरे किले को श्राप दे दिया। उस श्राप के बाद 3 घंटे में पूरा शहर तबाह हो गया। वहां रहने वाले सैकड़ों लोग मर गए। तब से इस जगह पर रात में कोई नहीं रुकता।

रात में यह जगह पूरी तरह खाली हो जाती है। यहां जानवर और पक्षी भी नहीं दिखते। सूर्यास्त के बाद पर्यटकों को इस किले में जाने की अनुमति नहीं है। ऐसा माना जाता है कि इस किले में और इसके आसपास अलौकिक गतिविधियां होती हैं। किले में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा से भी लोग डरते हैं।कुछ लोगों का यह भी कहना है कि किले से चीखने, रोने और चूड़ियों के टूटने की आवाजें आती हैं। कई बार विशेष उपकरणों से किले का सर्वेक्षण किया गया, उस दौरान भी नकारात्मक ऊर्जा का पता चला। कुछ लोगों ने छिपकर किले का रहस्य जानने की कोशिश की, लेकिन लौटने के बाद उनके साथ अप्रिय घटनाएं घटीं।

एनसीआर में सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल
भानगढ़ किला जयपुर और दिल्ली के पास है। यहां हर दिन हजारों पर्यटक आते हैं। दिन में यहां मेले जैसा माहौल रहता है। राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से लोग यहां भूतहा जगह को देखने और इसकी कहानी जानने आते हैं।

रात में प्रवेश बंद रहता है
शाम होते ही किले के गेट बंद कर दिए जाते हैं। यहां हथियारबंद सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। रात में यहां किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं है। किले के गेट पर हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। 400 साल पुराने इस भूतहा किले में मौजूद महल रहस्यमयी बताया जाता है. यहां मंदिर तो हैं, लेकिन उसमें कोई मूर्ति नहीं है। बाजार में दुकानें हैं, लेकिन छत नहीं है। किले के आसपास के घर टूटे हुए हैं. दीवारें टेढ़ी हैं. यहां सब कुछ टूटा-फूटा है। किले के आसपास एक पूरा शहर, एक बस्ती बसी हुई है, जिसके अवशेष मौजूद हैं। यहां के लोग इससे जुड़ी कई कहानियां सुनाते हैं. भानगढ़ किला अलवर जिले में स्थित है। यह दिल्ली से 280 किलोमीटर दूर है और जयपुर से यहां पहुंचने में 2 घंटे लगते हैं।