×

देश का ऐस रहस्यमयी मंदिर, जहां शाम के बाद रुकने वाला बन जाता है पत्थर, जाना तो दूर नाम से ही कांप उठती है लोगों की रूह

 

हमारे देश में लाखों मंदिर हैं जिनमें भक्त पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान से आशीर्वाद मांगते हैं। मान्यता है कि इनमें से कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। अब हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो मनोकामना पूरी करने के लिए नहीं बल्कि किसी और कारण से प्रसिद्ध है। दरअसल, यह मंदिर इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि शाम के बाद यहां रुकने वाला हर जीव पत्थर बन जाता है। यह मंदिर राजस्थान में स्थित है और इसे किराडू मंदिर के नाम से जाना जाता है।

<a href=https://youtube.com/embed/AkpcAeqWj8Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/AkpcAeqWj8Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आपको बता दें कि राजस्थान का यह मंदिर कई रहस्यों से भरा हुआ है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति शाम ढलने के बाद गलती से भी यहां रुक जाता है, वह हमेशा के लिए पत्थर का बन जाता है। यह मंदिर राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित है। मंदिर का नाम किराडू मंदिर है। वैसे तो इस मंदिर में बहुत से लोग आते हैं, लेकिन शाम होने से पहले ही सभी लोग यहां से चले जाते हैं। इसके पीछे का कारण बहुत ही डरावना है। यहां मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सूर्यास्त के बाद इस मंदिर में रुकता है वह हमेशा के लिए पत्थर बन जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इसके पीछे एक संत का श्राप है। लोगों का कहना है कि आज तक कोई भी व्यक्ति शाम के बाद वहां से वापस नहीं लौटा है। हालाँकि, इस मंदिर की सुंदरता लोगों को बहुत भाती है। यह मंदिर खंडहरों के बीच स्थित है जहां लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। हालाँकि लोग इसके नाम से काँपते हैं।किराडू मंदिर की विशेषता यह है कि यह बहुत सुंदर है। इसके कारण यहां दिन में लोगों का मेला लगा रहता है। हालाँकि, लोग शाम से पहले मंदिर से लौट आते हैं। अधिकांश लोग डर के कारण दूर से ही इस मंदिर को देखकर लौट जाते हैं। वे लोग इस मंदिर में प्रवेश करने का साहस नहीं जुटा पाते।