माता के इस मंदिर में आधी रात को मूर्तियां करती हैं आपस में बात, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान!
अभी शारदीय नवरात्रे चल रहे हैं। नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है नौ रातें। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। भारत में माता के ऐसे अनेक चमत्कारिक मंदिर हैं, जो आम लोगों के लिए ही नहीं बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी हैरान कर देने वाले हैं। वैज्ञानिक भी इनके रहस्य आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। माता का एक ऐसा ही सैंकड़ों साल पुराना रहस्यमयी और चमत्कारिक मंदिर है, जो विज्ञान और वैज्ञानिकों के लिए भी आश्चर्य बना हुआ है। यह रहस्यमयी मंदिर बिहार में है। यहां मूर्तियां आधी रात को चमत्कार करती हैं।
आधी रात को मूर्तियां करती हैं आपस में बात!
मता का यह चमत्कारिक मंदिर बिहार के बक्सर जिले में है। इस मंदिर का नाम राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर की मूर्तियां आपस में बात करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च की तो उन्होंने भी इस बात से इंकार नहीं किया। बताया जाता है कि यह रहस्यमयी मंदिर 400 वर्ष पुराना है। इस मंदिर की स्थापना प्रसिद्ध तांत्रिक भवानी मिश्र ने किया था।
तंत्र साधना से हुई है प्राण प्रतिष्ठा:
ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तंत्र साधना से ही गई थी। इसी वजह से इस मंदिर के प्रति तांत्रिकों की अटूट आस्था है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां किसी के नहीं होने पर भी कई तरह की आवाजें सुनाई देती हैं। ऐसा कहा जाता है कि राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में रात को यहां स्थापित मूर्तियों से बोलने की आवाजें आती हैं। आधी रात को जब लोग यहां से गुजरते हैं तो उन्हें आवाजें सुनाई पड़ती हैं।
इनकी मूर्तियां हैं मंदिर में स्थापित:
इस मंदिर में दस महाविद्याओं काली, त्रिपुर भैरवी, धुमावती, तारा, छिन्न मस्ता, षोडसी, मातंगड़ी, कमला, उग्र तारा, भुवनेश्वरी की मूर्तियां स्थापित हैं. इसके अलावा यहां बंगलामुखी माता, दत्तात्रेय भैरव, बटुक भैरव, अन्नपूर्णा भैरव, काल भैरव व मातंगी भैरव की प्रतिमा स्थापित की गई है। माना जाता है कि संपूर्ण अखंड भारत में जहां भी माता के शक्तिपीठ हैं वे सभी जागृत और सिद्ध शक्तिपीठ हैं।
वैज्ञानिकों भी रह गए हैरान:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च किया कि क्या वाकई यहां मूर्तियां बोलती हैं। रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने भी माना कि यह कोई वहम नहीं है। इस मंदिर के परिसर में कुछ शब्द गूंजते रहते हैं। यहां पर वैज्ञानिकों की एक टीम रिसर्च के लिए गई थी। वैज्ञानिकों को भी वहां विचित्र आवाजें सुनाई दीं। वैज्ञानिकों ने यह भी मान लिया है कि हां पर कुछ न कुछ अजीब घटित होता है, जिससे यहां पर आवाज आती है।