×

भारत के इस राज्य में 12 साल का बच्चा बना एक बच्चे का बाप, पढ़िए कैसे हुआ ऐसा ?

 

जयपुर, हमारे देश मे  सरकार ने शादी की उम्र पुरूषों के लिए 21 तो महिलाओं को लिए 18 निर्धारित कर रखी है। जिसके चलते हर इंसान अपनी शादी बालिग होनें के बाद ही करना चाहता है।  लेकिन दोस्तों आज आपको एक अलग तरह का मामला बता रहे है। जहां एक 12 साल का बच्चा एक बच्चे का पिता बना है।

यह रिकार्ड केरल में दर्ज हुआ है। बता दें कि यह हमारे देश का पहला मामला है। १२ साल का लड़का पिता बना है। वहीं मां बनने वाली लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है। मामला का खुलासा उस समय हुआ जब एक अविवाहित लड़की ने केरल के एर्नाकुलम स्थित एक अस्पातल मे बच्चे को जन्म दिया है।

जहां बच्चा होनें बाद बच्चे के पिता के बारे मे पूछताछ की गई तो लड़की ने एक 12 साल के बच्चे को इसका पिता बताया है। ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट्स के अनुसार, नवजात और लड़के का डीएनए टेस्ट कराया गया। जहां दोनों के संबंधों की पुष्टि हो गई है।

हालांकि, पॉक्सो ऐक्ट के तहत पिता के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि दोनों लड़का और लड़की आपस मे रिश्तेदार हैं। वहीं बच्ची की डिलवरी के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हालांकि बाद मे दोनों को जमानत दे दी गई है उधर दोनों के परिजन किसी भी बात का जवाब देने से बच रहे हैं। साथ प्रशासन भी मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।