कमाई के चक्कर में नियमों की अनदेखी, ओवरलोड ई-रिक्शा ने खड़े किए बड़े सवाल✓
सड़क पर नियमों की अनदेखी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाए। वीडियो में एक बैटरी रिक्शा जरूरत से ज्यादा सवारियों और सामान से लदा नजर आ रहा है।
सवाल यह है कि आखिर कुछ रुपये ज्यादा कमाने के लिए चालक लोगों की जान जोखिम में क्यों डाल देते हैं? क्षमता से अधिक सवारी बैठाना न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी बड़े हादसे की वजह भी बन सकता है।
यह देख लो क्या हुआ ना कोई नियम ना कोई कानून हर जगह बस बैटरी रिक्शे का कमाल है..
— Nikky Choudhary (@saharawatnikky0) September 5, 2026
जितना इसने किराए में नहीं कमाए होंगे उससे ज्यादा अब गाड़ी वाले को देने पड़ेंगे अगर नहीं देगा तो रिक्शा थाने में बंद होगा....?
कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाता रहेगा क्या जरूरत है ऐसे इतना ओवरलोड करके ले… pic.twitter.com/05DhHd1qK7
अगर पुलिस कार्रवाई करती है तो चालक को जुर्माना भरने के साथ वाहन थाने में खड़ा करवाने और कानूनी प्रक्रिया का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में थोड़ी सी अतिरिक्त कमाई के लिए इतना बड़ा जोखिम उठाना आखिर कितना