☰
×

शादी करनी है तो मेरी ये 3 बातें माननी होंगी! लड़की का वीडियो हुआ वायरल

 

शादी से पहले होने वाले पति और ससुराल वालों के सामने अपनी पसंद और शर्तें रखने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में लड़की ने साफ शब्दों में बताया कि अगर कोई उसे पसंद करता है और अपने परिवार की बहू बनाना चाहता है, तो उसे उसकी कुछ आदतों और फैसलों को भी स्वीकार करना होगा। लड़की का कहना है कि शादी के बाद वह अपनी जिंदगी जीने का तरीका पूरी तरह नहीं बदलेगी।

इस लड़की ने अपने होने वाले पति और होने वाले ससुराल वालों के लिए अपनी मांगें बताईं।

इसने कहा, अगर तुम सच में मुझे पसंद करते हो और चाहते हो कि मैं तुम्हारे परिवार की बहू बनूँ, तो मेरे बारे में कुछ बातें हैं जिन्हें मैं कभी नहीं बदलूँगी।

पहली: मैं सुबह 3-4 बजे सोती हूँ और दोपहर… pic.twitter.com/puVo1eg5m8

— Vishwajeet (@vmj2109) November 2, 2026


वीडियो में लड़की ने अपनी दिनचर्या, पहनावे और घर के कामों को लेकर तीन बातें रखी हैं। उसने साफ कर दिया कि वह शादी के बाद भी अपनी पसंद और सुविधा के हिसाब से जिंदगी जीना चाहती है। उसकी इन बातों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पहली शर्त: रात 3-4 बजे सोना और दोपहर में उठना

लड़की ने अपनी पहली शर्त में कहा कि उसकी सोने और जागने की आदत सामान्य दिनचर्या से अलग है। वह रात करीब 3 से 4 बजे सोती है और दोपहर 1 से 2 बजे के बीच उठती है। उसका कहना है कि यह उसकी रोजमर्रा की दिनचर्या है और वह शादी के बाद इसे बदलने के लिए तैयार नहीं है।

दूसरी शर्त: शादी के बाद भी अपनी पसंद के कपड़े पहनेगी

दूसरी बात में लड़की ने अपने पहनावे को लेकर स्पष्ट रुख रखा। उसने कहा कि शादी के बाद भी वह वैसे ही कपड़े पहनेगी, जैसे अभी पहनती है। इसके लिए वह किसी से अनुमति नहीं मांगना चाहती, बल्कि पहले से ही होने वाले पति और परिवार को अपनी पसंद के बारे में बताना चाहती है।

तीसरी शर्त: अपने लिए खाना बनाएगी, पूरे परिवार के लिए नहीं

लड़की की तीसरी शर्त घर के काम और खाना बनाने से जुड़ी है। उसने कहा कि जब उसे भूख लगेगी, तो वह अपने लिए खाना बनाकर खा लेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह परिवार के चार-पांच लोगों के लिए भी खाना बनाने की जिम्मेदारी उठाएगी।उसका कहना है कि वह शादी के बाद भी घर के कामों को लेकर अपनी सीमाएं स्पष्ट रखना चाहती है। वह नहीं चाहती कि सिर्फ बहू बनने की वजह से खाना बनाने की पूरी जिम्मेदारी उसी पर डाल दी जाए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लड़की की इन तीनों शर्तों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे अपनी जिंदगी और पसंद को लेकर स्पष्ट रहने का तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का मानना है कि शादी के बाद दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की दिनचर्या और पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझकर आपसी सहमति बनानी चाहिए।