अगर आप भी माता गायत्री को करना चाहते हैं प्रसन्न तो जरूर पढ़ें ये आरती, पूरी हो सकती है हर मनोकामना

गायत्री जयंती हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। यह दिन बहुत खास है क्योंकि इस दिन गायत्री जयंती और निर्जला एकादशी व्रत एक साथ मनाया जाता है। कहा जाता है कि देवी गायत्री की पूजा करने से व्यक्ति को एक साथ तीन देवियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिसमें देवी सरस्वती, देवी लक्ष्मी और देवी काली का आशीर्वाद शामिल है। इस दिन गायत्री मंत्र के जाप के साथ-साथ देवी गायत्री की आरती भी पढ़नी चाहिए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

माता गायत्री की आरती

जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।
सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

आदि शक्ति तुम अलख निरंजन जगपालक क‌र्त्री।
दु:ख शोक, भय, क्लेश कलश दारिद्र दैन्य हत्री॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

ब्रह्म रूपिणी, प्रणात पालिन जगत धातृ अम्बे।
भव भयहारी, जन-हितकारी, सुखदा जगदम्बे॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भय हारिणी, भवतारिणी, अनघेअज आनन्द राशि।
अविकारी, अखहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

कामधेनु सतचित आनन्द जय गंगा गीता।
सविता की शाश्वती, शक्ति तुम सावित्री सीता॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

ऋग, यजु साम, अथर्व प्रणयनी, प्रणव महामहिमे।
कुण्डलिनी सहस्त्र सुषुमन शोभा गुण गरिमे॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

स्वाहा, स्वधा, शची ब्रह्माणी राधा रुद्राणी।
जय सतरूपा, वाणी, विद्या, कमला कल्याणी॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

जननी हम हैं दीन-हीन, दु:ख-दरिद्र के घेरे।
यदपि कुटिल, कपटी कपूत तउ बालक हैं तेरे॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

स्नेहसनी करुणामय माता चरण शरण दीजै।
विलख रहे हम शिशु सुत तेरे दया दृष्टि कीजै॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव द्वेष हरिये।
शुद्ध बुद्धि निष्पाप हृदय मन को पवित्र करिये॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

तुम समर्थ सब भांति तारिणी तुष्टि-पुष्टि द्दाता।
सत मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥
॥ जयति जय गायत्री माता…॥

जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।
सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥