×

नोएडा की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! युवक-युवती में मारपीट, कैमरे में कैद हुआ मामला

उत्तर प्रदेश के नोएडा से सड़क के बीच युवक-युवती के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क के बीच कुछ युवक-युवतियां आपस में बहस और हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।

UP: नोएडा हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लोग कह रहे लड़कियां और लड़के नशा में!
एक युवक बीच बचाव में लड़की को भी मार रहा थप्पड़ #Noida @noidapolice pic.twitter.com/my0NWMjXqb

— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) September 16, 2026

वीडियो में एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता नजर आता है। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। इसी दौरान एक अन्य युवक बीच-बचाव करने की कोशिश करता दिखाई देता है। वीडियो में वह युवती को थप्पड़ मारता हुआ भी नजर आ रहा है।

घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि युवक-युवतियां नशे की हालत में थे, हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और इसमें शामिल लोगों की पहचान क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।