×

यहां करवाई जाती है मर्दों की जबरन दो शादी, मना करने वाले को दी जाती है कड़ी सजा

 

वैसे तो पूरी दुनिया में किसी भी व्यक्ति के लिए एक ही शादी करना कानूनी तौर पर स्वीकार्य है, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश या जगहें भी हैं, जहां एक नहीं बल्कि दो शादियां करने का रिवाज है। इतना ही नहीं, पुरुषों को दोबारा शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है, यानी अगर पुरुष राजी नहीं होते हैं तो उन्हें दोबारा शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। यदि कोई पुरुष दोबारा शादी करने से इनकार करता है तो उसे भी दंडित किया जाता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी महाद्वीप के एक ऐसे देश की जहां अनोखा कानून है जिसके तहत हर पुरुष दो पत्नियां रख सकता है।

<a href=https://youtube.com/embed/AkpcAeqWj8Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/AkpcAeqWj8Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अफ्रीकी देश इरीट्रिया में हर आदमी को दो बार शादी करनी पड़ती है। क्योंकि इस देश में दो शादियां करना अनिवार्य है। इतना ही नहीं, अगर कोई पुरुष दो पत्नियां नहीं रखता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है, उसे सजा के तौर पर जेल भी डाल दिया जाता है। इस अनोखे कानून का कारण यह है कि इरीट्रिया में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या बहुत कम है। इसका मुख्य कारण इथियोपिया में चल रहा गृह युद्ध है। पुरुषों के दो बार विवाह करने के कानून के अलावा महिलाओं को लेकर भी सख्त कानून बनाया गया है।

इस कानून के तहत वहां रहने वाली महिलाएं अपने पति की दूसरी शादी में बाधा डालने या कोई बाधा उत्पन्न करने की कोशिश नहीं कर सकती हैं, अगर वे ऐसा करती हैं तो उन्हें आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। आपको बता दें कि दुनिया के हर देश में अलग-अलग रीति-रिवाज और परंपराएं होती हैं, जिसमें अफ्रीकी महाद्वीप के देशों में कई ऐसे कानून हैं। जो दुनिया के बाकी देशों में नहीं हैं।