×

दुनिया की सबसे अजीबोगरीब जगह जहां मुर्दो को भी कब्र में रहने के लिए देना पड़ता है किराया

 

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अजीबोगरीब रीति-रिवाज और परंपराएं हैं, जिनका पालन आज भी किया जाता है। इनमें से कुछ रिवाज इतने अजीब होते हैं कि उनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन परंपराओं को लोग सदियों से निभाते आ रहे हैं। ऐसी ही एक अजीब परंपरा है जिसके बारे में जानने के बाद आपको इस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा लेकिन यह बिल्कुल सच है। दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां लाशों से भी किराया वसूला जाता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां लोगों को अपने प्रियजनों को दफनाने के लिए किराया देना पड़ता है। किराया न देने पर लाश को फेंक दिया जाता है। आपको यह बात अजीब लग सकती है लेकिन इस प्रथा का पालन किया जाता है। यह अजीब नियम अमेरिका के एक देश में लागू होता है।

अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में मृतकों को दफनाने के लिए हर महीने किराया दिया जाता है। यहां अगर किसी रिश्तेदार की कब्र का मालिक एक महीने का किराया देने में असमर्थ है तो शव को उस कब्र से निकालकर सामूहिक कब्र में रख दिया जाता है। कब्र में उसकी जगह दूसरी लाश दफना दी जाती है. इन कब्रों का किराया भी काफी महंगा है।

दरअसल, ग्वाटेमाला में जगह की कमी के कारण मल्टीस्टोरी कब्रिस्तान का चलन है, जहां एक कब्र के ऊपर दूसरी कब्र बनाई जाती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति कब्र का किराया देने में असमर्थ है तो उसके परिवार के सदस्यों के शवों को बाहर निकाल दिया जाता है और अन्य शवों को अंदर रख दिया जाता है। यहां लोग जीवित रहते हुए ही अपनी कब्र के किराये का इंतजाम कर लेते हैं। वहीं, गरीब लोगों के लिए यह काफी मुश्किल है। कब्रिस्तान में कई खोदी हुई लाशें और कई बैठे और खड़े शव भी पाए जाते हैं।