गुरुजी की अनोखी फैमिली! दोनों पत्नियों को साथ लेकर घूमता है शख्स, वीडियो वायरल!
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक टीचर की अनोखी पारिवारिक जिंदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस टीचर ने अपनी ही स्टूडेंट से शादी कर ली है। हैरानी की बात यह है कि वह अपनी पहली पत्नी के साथ भी रिश्ता बनाए हुए है और दोनों पत्नियों को साथ लेकर घूमता-फिरता नजर आता है।
यो मास्टर साहब अपनी छात्रा से शादी कर लिया है और एक हफ्ते में एक रील डाल दे रहा है।
— Santoshi Pal (@Santoshi_P_) November 22, 2026
मास्टर साहब की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इन्होंने अपनी पहली पत्नी को भी अच्छी तरह समझा लिया है।
अब कहीं भी जाते है तो दोनों पत्नी को साथ लेकर जाते है और दोनों पत्नियों का दुनिया...Real news pic.twitter.com/fG7nqrhOcO
इस शख्स की खास बात यह बताई जा रही है कि उसने अपनी दूसरी शादी को लेकर पहली पत्नी को भी समझाया और दोनों के बीच तालमेल बनाने की कोशिश की। अब वह अक्सर दोनों पत्नियों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है।
उसके वीडियो में दोनों पत्नियां भी साथ नजर आती हैं। यही वजह है कि हर हफ्ते सामने आने वाली उसकी रील लोगों का ध्यान खींच रही हैं। कुछ लोग इसे अनोखा पारिवारिक रिश्ता बता रहे हैं, तो कुछ इस पर सवाल उठा रहे हैं।