☰
×

'यहां लड़कियां अपनी मर्जी से रहती हैं, फिर भी क्राइम कम है', सना अहलूवालिया का वीडियो चर्चा में

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर सना अहलूवालिया इन दिनों थाईलैंड में हैं। वहां से उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में सना थाईलैंड के खुले माहौल और भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं।

यह कंटेन्ट क्रिएटर सना अहलूवालिया है, जो आजकल थाईलैंड मे है l

सना कह रही है, यहाँ आसानी से शराब और सेक्स वर्कर मिल रही है, लड़कियाँ कुछ भी पहनकर घूम रही है,

फिर भी यहाँ का क्राइम रेट बहुत ज्यादा कम है,

पर, इंडिया मे तो एल्कोहल, छोटे कपड़े, सेक्स वर्कर और भी बहुत कुछ करने पर… pic.twitter.com/naTotxeKOE

— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) November 25, 2026

दरअसल, सना का कहना है कि थाईलैंड में शराब आसानी से उपलब्ध है और वहां सेक्स वर्क भी खुले तौर पर देखने को मिलता है। इतना ही नहीं, महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े पहनकर बेफिक्र होकर घूमती नजर आती हैं। इसके बावजूद उनके मुताबिक वहां अपराध की स्थिति भारत की तुलना में काफी अलग है।

सना ने इसी बात को आधार बनाकर भारत के सामाजिक माहौल पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भारत में अक्सर शराब पीने, छोटे कपड़े पहनने या महिलाओं की व्यक्तिगत पसंद को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं। कई बार महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं के लिए भी उनके पहनावे और रहन-सहन को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की जाती है।

सना की इस टिप्पणी का मुख्य मुद्दा महिलाओं की आजादी और उनकी सुरक्षा के बीच संबंध को लेकर है। उनका सवाल है कि अगर किसी देश में महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े पहनती हैं और अपनी मर्जी से जीवन जीती हैं, तो इससे उनकी सुरक्षा पर नकारात्मक असर क्यों पड़ना चाहिए?

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग सना की बात से सहमत नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि भारत और थाईलैंड की तुलना करते समय दोनों देशों के अपराध संबंधी आंकड़ों, रिपोर्टिंग व्यवस्था और कानूनों को भी ध्यान में रखना चाहिए।