चांदी से लेकर कॉफी मशीन तक..., दिवाली पर कंपनी ने दिए गिफ्ट ही गिफ्ट, देखकर लोग बोले- अब ज्यादा बुरा लग रहा है
दिवाली बस कुछ ही दिन दूर है। दिवाली पार्टियों की धूम है, हर ऑफिस में दिवाली पार्टियां हो रही हैं। ऑफिस से गिफ्ट्स भी आ रहे हैं। कुछ ऑफिस अपने एम्प्लॉइज को मिठाई दे रहे हैं, तो कई वीडियो ऑनलाइन घूम रहे हैं जिनमें लोग अपनी कंपनी की तरफ से दिवाली गिफ्ट देते दिख रहे हैं।
कई कंपनियों के वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें एम्प्लॉइज को शानदार गिफ्ट मिलते दिख रहे हैं। हाल ही में, एक कंपनी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है जिसमें वह अपने एम्प्लॉइज को दिवाली पर ट्रॉली बैग गिफ्ट कर रही है। हर एम्प्लॉई को एक VIP-ब्रांडेड सूटकेस, एक स्नैक बॉक्स और एक लैंप मिला। इसे देखकर कई लोगों ने कमेंट किया, "काश हमारी कंपनी भी ऐसे दिवाली गिफ्ट देती।"
उन्हें क्या गिफ्ट मिले?
इस कंपनी की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि एक और कंपनी के दिवाली गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस कंपनी के अपने एम्प्लॉइज को दिए गए गिफ्ट हैंपर्स ने ऑनलाइन लोगों को हैरान कर दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि कंपनियां अब अपने एम्प्लॉइज को शानदार दिवाली गिफ्ट देने की होड़ में लगी हैं।