×

बेटी की बोल्ड सेल्फी पर पिता ने लिया ऐसा कूल ‘बदला’, इंटरनेट पर लोटपोट हुए लोग

 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पिता और बेटी की मजेदार कहानी फिर से वायरल हो रही है। मामला अमेरिका के स्पोकेन का है, जहां क्रिस ‘बर’ मार्टिन ने अपनी बेटी कैसी की बोल्ड सेल्फी पर उसे डांटने के बजाय ऐसा मजेदार जवाब दिया कि वह खुद इंटरनेट सेंसेशन बन गए। इस अनोखे अंदाज के बाद लोग उन्हें ‘Selfie Dad’ के नाम से जानने लगे।

बेटी की सेल्फी देखकर आया अनोखा आइडिया

यह कहानी साल 2016 की है। उस समय क्रिस की 19 वर्षीय बेटी कैसी इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस और बोल्ड पोज वाली तस्वीरें शेयर करती थीं। उनकी तस्वीरों पर कई तरह के कमेंट भी आते थे।

एक पिता के तौर पर क्रिस बेटी को समझा सकते थे या सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए कह सकते थे, लेकिन उन्होंने इसके बजाय एक अनोखा तरीका चुना। उन्होंने बेटी की तस्वीरों को हूबहू रीक्रिएट करना शुरू कर दिया

बेटी के पोज की उतारी नकल

क्रिस ने बेटी की सेल्फी की कॉपी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने तस्वीरों में बेटी के पोज, चेहरे के एक्सप्रेशन और लुक तक की नकल की।

कहीं आइब्रो जैसी दिखाने के लिए ब्लैक डक्ट टेप का इस्तेमाल किया तो कहीं बेटी के टैटू की नकल मार्कर से अपने शरीर पर बना ली। उनकी तस्वीरें इतनी मजेदार थीं कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

पिता ने बेटी को नहीं डांटा, बना दिया पूरा मामला मजेदार

क्रिस का मकसद बेटी को शर्मिंदा करना नहीं, बल्कि हंसी-मजाक के जरिए उसे यह एहसास कराना था कि सोशल मीडिया पर डाली जा रही तस्वीरों को दूसरे लोग किस नजर से देख सकते हैं।

लेकिन उनका यह मजाक इतना लोकप्रिय हुआ कि पिता और बेटी दोनों ही इंटरनेट पर चर्चा में आ गए। लोगों को दोनों की बॉन्डिंग और क्रिस का मजाकिया अंदाज खूब पसंद आया।

बेटी से ज्यादा हो गए पिता के फॉलोअर्स

क्रिस की रीक्रिएट की गई सेल्फीज सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुईं कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। खास बात यह रही कि उन्होंने फॉलोअर्स की संख्या में अपनी बेटी को भी पीछे छोड़ दिया।

इसके बाद क्रिस और उनकी बेटी कई टीवी टॉक शो में भी दिखाई दिए। उनकी कहानी सोशल मीडिया से निकलकर बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच गई।

‘Selfie Dad’ नाम से बनी फिल्म

क्रिस की वायरल कहानी का असर इतना बड़ा था कि बाद में उनके इस इंटरनेट फेम से प्रेरित होकर ‘Selfie Dad’ नाम की कॉमेडी फिल्म भी बनी। क्रिस ने बाद में स्टैंड-अप कॉमेडी और इवेंट होस्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा