शेफाली बग्गा के घर ED की दस्तक! महादेव ऐप केस में ₹1.20 करोड़ का कनेक्शन, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
टीवी प्रेजेंटर और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप सिंडिकेट की जांच में ED की ताजा चार्जशीट में उनका नाम सामने आया है।ED के मुताबिक, शेफाली बग्गा को कथित तौर पर बेटिंग सिंडिकेट से प्रमोशनल वीडियो के लिए करीब ₹1.5 करोड़ मिले थे। मई में उनके ठिकानों पर हुई तलाशी के दौरान एजेंसी ने ₹30 लाख कैश जब्त किए थे। इसके बाद शेफाली ने बाकी ₹1.20 करोड़ भी ED को सौंप दिए।
शेफाली बग्गा की खबर पता चली....
— Ajit Yadav (@AjitYadav260) October 8, 2026
शेफाली बग्गा के घर Ed पहुंच गई है क्योंकि इन्होंने एक बेटिंग ऐप का एड करती थी
बैटिंग ऐप वही है जिसमें कुछ खिलाड़ी फंसे थे
महादेव ऐप
Ed ने शेफाली बग्गा से 1,2करोड़....Read news pic.twitter.com/2H6Zy9OPxJ
शेफाली बग्गा की खबर पता चली....
— Ajit Yadav (@AjitYadav260) October 8, 2026
शेफाली बग्गा के घर Ed पहुंच गई है क्योंकि इन्होंने एक बेटिंग ऐप का एड करती थी
बैटिंग ऐप वही है जिसमें कुछ खिलाड़ी फंसे थे
महादेव ऐप
Ed ने शेफाली बग्गा से 1,2करोड़....Read news pic.twitter.com/2H6Zy9OPxJ
जांच एजेंसी का आरोप है कि शेफाली ने सोशल मीडिया के जरिए महादेव नेटवर्क से जुड़े बेटिंग प्लेटफॉर्म का प्रमोशन किया था। हालांकि, शेफाली का कहना है कि उनका रोल सिर्फ कुछ ब्रांड्स के सोशल मीडिया प्रमोशन तक सीमित था और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि इन गतिविधियों का संबंध किसी अवैध नेटवर्क से है।
इस मामले में ED की जांच काफी समय से चल रही है और इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से पूछताछ हो चुकी है। अब ताजा चार्जशीट में शेफाली बग्गा से जुड़े ₹1.20 करोड़ सरेंडर की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला फिर चर्चा में है।