Earth Mystery: ये जगह बन गई है विज्ञान के लिए चुनौती, जहां खुद-ब-खुद गूंजती हैं अजीबोगरीब ध्वनियां
धरती पर कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनका रहस्य वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएँगे। यह एक ऐसी जगह है जहाँ वैज्ञानिक भी जाने से कतराते हैं। यह जगह है पॉइंट नीमो, जो प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि इसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक भी आज तक यहाँ नहीं पहुँच पाए हैं।
दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह
माना जाता है कि इस जगह तक पहुँचना आसान नहीं है, क्योंकि इसके चारों ओर सिर्फ़ सन्नाटा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहाँ से बेहद अजीबोगरीब आवाज़ें आती रहती हैं। इस रहस्यमयी जगह की खोज हर्वोज़ लुकाटेला नाम के एक सर्वे इंजीनियर ने की थी। हर्वोज़ ने इस रहस्यमयी जगह की खोज साल 1992 में की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जगह पर न तो इंसान रहते हैं और न ही यहाँ कोई पेड़-पौधे मौजूद हैं।
यहाँ है उपग्रहों का कबाड़
वैज्ञानिक इस जगह का इस्तेमाल उन उपग्रहों को गिराने के लिए करते हैं जो अंतरिक्ष में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस जगह का इस्तेमाल उपग्रहों का ईंधन गिराने के लिए भी किया जाता है। इस जगह पर उपग्रहों का कबाड़ जमा हो गया है। यहाँ हज़ारों किलोमीटर तक क्षतिग्रस्त उपग्रहों का मलबा पड़ा है। आपको बता दें कि यह जगह समुद्र के बीचों-बीच मौजूद है। इस जगह को समुद्र का केंद्र भी कहा जाता है। यह जगह दक्षिण अमेरिका, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूद है।