बाबर आजम के सामने ड्राइवरलेस कार का कांड, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ड्राइवरलेस कार की खूबियां बताते हुए पाकिस्तान के टैलेंट की तारीफ करता नजर आता है। लेकिन जैसे ही वह अपनी बात पूरी करता है, कार अचानक अपना नियंत्रण खो देती है और सड़क किनारे खड़ी पुलिस की वैन से जा टकराती है।
🔴 Pakistan'da bir adam, kendi geliştirdiği sürücüsüz otomobili test ederken polis arabasına çarptı. pic.twitter.com/QSFgD4L1kM
— 3. Dünya Savaşı (@ww3mediaa) August 31, 2026
🔴 Pakistan'da bir adam, kendi geliştirdiği sürücüsüz otomobili test ederken polis arabasına çarptı. pic.twitter.com/QSFgD4L1kM
— 3. Dünya Savaşı (@ww3mediaa) August 31, 2026
वीडियो में कार के अंदर बैठा शख्स बताता है कि गाड़ी को इंटरनेट के जरिए कंट्रोल किया जा रहा है। वह दावा करता है कि कार हॉर्न बजा सकती है और लेफ्ट-राइट भी खुद कर सकती है। इसी दौरान वह कहता है कि पाकिस्तान में टैलेंट की कोई कमी नहीं है।
लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिस वैन की तरफ बढ़ती है और जोरदार टक्कर मार देती है। कार में मौजूद शख्स उसे रोकने के लिए हैंडब्रेक खींचने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक कार वैन से टकरा चुकी होती है।
शुरुआत से ही दिख रही थी गड़बड़ी
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कार के संचालन में पहले से ही कुछ गड़बड़ी नजर आ रही थी। बताया गया कि जिस दिशा में कार का स्टीयरिंग घूम रहा था, वाहन उसके उलट दिशा में जा रहा था। इसी वजह से कार को नियंत्रित करने में परेशानी हुई और आखिरकार वह पुलिस वैन से टकरा गई।
इंटरनेट से कंट्रोल होने वाली कार का डेमो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो 30 अगस्त का बताया जा रहा है। इसमें इनोवेटर एहसान जफर की इंटरनेट/सैटेलाइट के जरिए रिमोट-कंट्रोल होने वाली कार का डेमो दिखाया जा रहा था। यह डेमो इस्लामाबाद में संसद के पास किया गया था।
बताया जा रहा है कि इंटरनेट कनेक्शन में समस्या आने के कारण कार का कंट्रोल चला गया और वह पुलिस वैन से टकरा गई। कार में मौजूद पत्रकार मुहम्मद अलीजाह ने उसे रोकने के लिए हैंडब्रेक खींचने की कोशिश की, लेकिन तब तक टक्कर हो चुकी थी।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। टक्कर के बाद कार को भी मामूली नुकसान हुआ। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स इस घटना को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और इसे पाकिस्तान के क्रिकेट से भी जोड़कर देख रहे हैं।