मरते माता पिता को 9 साल का बच्चा ऐसे खींच लाया मौत के मुंह से

कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी छोटे बच्चे भी इतना अद्भुत साहस दिखाते हैं कि बड़े भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना पिछले वर्ष देखने को मिली थी। दरअसल, एक 9 साल के बच्चे ने अपने माता-पिता की जान बचाई और हीरो बन गया। इंटरनेट पर हर कोई बच्चे की बहादुरी और साहस की प्रशंसा कर रहा था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
घटना अमेरिका के मेरिएटा शहर की है। यहां एक परिवार की कार तूफानी बवंडर में फंस गई। पूरा परिवार उस कार में बैठा था। वेन और लिंडी भी अपने 9 वर्षीय बेटे के साथ उस कार में थे। तूफान में फंसने के बाद उनकी कार हवा में उछल गई और एक पेड़ उखड़कर उनकी कार से टकरा गया। माता-पिता कार में बुरी तरह फंस गए थे। वहीं, 9 वर्षीय बच्चा ब्रैन्सन किसी तरह मुश्किल से कार से बाहर निकला।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
इसके बाद 9 साल का बच्चा तूफान में बिजली के तारों के बीच से डेढ़ किलोमीटर तक तब तक भागता रहा जब तक उसे मदद नहीं मिल गई। बच्चे के पिता वेन ने कहा कि हम मर भी सकते थे लेकिन हमारे बेटे ने बहादुरी दिखाकर हीरो की तरह काम किया। हम इस खतरनाक बवंडर को लगभग 1 मील तक देख सकते थे। लेकिन ब्रैन्सन तो बस भाग रहे थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
9 वर्षीय ब्रैन्सन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह बहुत डरा हुआ था। जैसे ही वह मदद के लिए दौड़ा, उसने अपने माता-पिता से कहा कि मत मरो... मैं अभी आ रहा हूँ। इस घटना के बाद यह बच्चा इंटरनेट पर स्टार बन गया। हर कोई बच्चे की बहादुरी की प्रशंसा कर रहा था। एक ने कहा कि इतनी चोटें लगने के बाद भी यह बच्चा बवंडर में 1 मील तक भागा। वह केवल 9 वर्ष का है। कितना बहादुर लड़का है.