☰
×

बिल गेट्स की बेटी के खर्चों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, क्या है वायरल दावे का सच?

दुनिया के मशहूर अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की बेटी फोएबे गेट्स एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इंटरनेट पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिल गेट्स अपनी बेटी को हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर देते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में वह दोबारा इतनी ही रकम मांगने पहुंच जाती हैं।

अरबपति बिल गेट्स ने अपनी 23 साल की बेटी, फोएबे और उसके खर्च करने की आदतों के बारे में खुलकर बात की है…

मैं फोएबे को हर हफ़्ते $350,000 देता हूँ, और किसी तरह, तीन दिन बाद, वह और $350,000 मांगने वापस आ जाती है

जब मैंने उसके खर्चों के बारे में पूछना शुरू किया, तो मुझे एहसास हुआ… pic.twitter.com/I7LdQKAnU5

— Preeti (@Preeti__agm) November 3, 2026

वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि बेटी के खर्चों को लेकर सवाल पूछने पर बिल गेट्स ने उन्हें आर्थिक जिम्मेदारी समझने की सलाह दी। हालांकि, इन कथित बयानों की किसी विश्वसनीय इंटरव्यू या आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।

फोएबे गेट्स क्या करती हैं?

फोएबे गेट्स, बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की सबसे छोटी बेटी हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और अपनी दोस्त सोफिया कियानी के साथ मिलकर Phia नाम का फैशन-टेक स्टार्टअप शुरू किया है। यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को अलग-अलग वेबसाइटों पर कपड़ों की कीमतों की तुलना करने में मदद करता है।

बेटी के बिजनेस को फंडिंग देने पर क्या बोले थे बिल गेट्स?

बिल गेट्स ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें खुशी है कि फोएबे ने अपने स्टार्टअप के लिए खुद निवेश जुटाया। उन्होंने कहा था कि अगर वह इस बिजनेस में पैसा लगाते, तो शायद उन्हें कंपनी के कामकाज में ज्यादा दखल देना पड़ता।