सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खतरनाक VIDEO, रील बनाते वक्त लड़की के पास से निकली बस
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील और वीडियो के लिए लोग अक्सर अलग-अलग तरह के स्टंट और एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। लेकिन हरियाणा से सामने आया एक वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर कुछ सेकेंड की रील के लिए अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना कितनी बड़ी लापरवाही हो सकती है।
Likes और Views के लिए अपनी और दूसरों की जान दांव पर लगाना कहाँ की समझदारी है?
— Afjal Raj Guru (@afjalrajguru) September 19, 2026
1.5 M Follower's वाली मशहूर Instagram Influencer nishu_sharma620 का एक Video सच में रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
बीच Road पर Traffic नियमों को ताक पर रखकर Reel बनाई जा रही थी
तभी तेज़ रफ़्तार… pic.twitter.com/AgZnhiyBsm

वायरल वीडियो में एक लड़की सड़क के बीच रील बनाती हुई नजर आ रही है। इसी दौरान तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की एक बस उसके बेहद करीब से गुजरती दिखाई देती है। बस और लड़की के बीच का फासला इतना कम नजर आता है कि वीडियो देखने वालों के भी होश उड़ गए।
दावा किया जा रहा है कि वीडियो एक चर्चित Instagram influencer के अकाउंट से जुड़ा है, जिसके करीब 15 लाख फॉलोअर्स हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यही है कि सड़क पर इस तरह रील बनाना कितना सुरक्षित है? अगर बस चालक का संतुलन थोड़ा भी बिगड़ जाता या लड़की ने समय पर खुद को पीछे नहीं किया होता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग ट्रैफिक नियमों और सड़क पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी है कि क्या इस मामले में हरियाणा पुलिस या संबंधित विभाग वीडियो का संज्ञान लेकर कोई कार्रवाई करेगा।
रील और लाइक्स कुछ समय के लिए मिल सकते हैं, लेकिन सड़क पर की गई एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में वायरल वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया कंटेंट और सड़क सुरक्षा के बीच संतुलन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।