×

कट शॉट, पुल शॉट... क्रिकेट को ऐसे किसी ने नहीं समझाया होगा, देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी Viral Video

 

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना नामुमकिन है। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स अपने अनोखे अंदाज़ में क्रिकेट शॉट्स समझा रहा है। यह वीडियो यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में वह शख्स एक बल्लेबाज़ द्वारा खेले गए क्रिकेट शॉट को बेहद मज़ेदार अंदाज़ में समझाता नज़र आ रहा है जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

वायरल वीडियो यहाँ देखें

यूट्यूब पर शेयर होने के बाद इस वीडियो को 75,000 से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूज़र्स ने शख्स की तारीफ़ की है। एक यूज़र ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर गंभीर भी हैरान रह गए। एक और यूज़र ने लिखा, "फ्लिक और पुल शॉट की तो तूने बेइज्जती कर दी भाई।" एक और यूज़र ने लिखा, "कट और स्वीप स्टाइल तो कैज़ुअल है।" इसके अलावा, एक और यूज़र ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद बीसीसीआई उस शख्स की तलाश कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।