×

इंस्टाग्राम की दोस्ती से ISI नेटवर्क तक पहुंचा दंपती, दिल्ली पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
 

 

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर संवेदनशील जानकारी जुटाने और अन्य लोगों को इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी मोहम्मद साहिल की वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए एक पाकिस्तानी नागरिक से मुलाकात हुई थी। बाद में साहिल ने समीरा से शादी कर ली। आरोप है कि वही पाकिस्तानी व्यक्ति दोनों को एक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव के संपर्क में लेकर आया।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि इसके बाद साहिल और समीरा ने पैसों के बदले ISI के लिए काम करना शुरू किया। वर्ष 2024 से 2025 के बीच दोनों ने कथित तौर पर आठ भारतीय सिम कार्ड खरीदे और उन्हें दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजा।

मोहम्मद साहिल, दिल्ली का रहने वाला है।

Sahil की 2024 में Instagram पर एक पाकिस्तानी व्यक्ति से पहचान हुई। बाद में साहिल ने समीरा से शादी कर ली।

पुलिस के मुताबिक, इसी पाकिस्तानी व्यक्ति ने दोनों की मुलाकात एक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव से कराई। आरोप है कि पैसों के बदले दोनों ISI… pic.twitter.com/rV74AST0ny

— मिच्च मसाला (@micchamasala) August 29, 2026


पुलिस के अनुसार, इन सिम कार्डों का इस्तेमाल कर कई WhatsApp अकाउंट बनाए गए। इन अकाउंट्स के जरिए भारत में मौजूद लोगों से संपर्क किया जाता था और कथित तौर पर संवेदनशील सूचनाएं जुटाने का प्रयास किया जाता था।

जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि दंपती केवल जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं थे, बल्कि वे अन्य लोगों को भी इस कथित नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हैं और कथित तौर पर जुटाई गई जानकारी का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था।