'चहल जितना सीधा दिखता है उतना है नहीं', RJ महवश के बयान से सोशल मीडिया पर मची हलचल
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और RJ महवश एक बार फिर चर्चा में हैं। महवश ने चहल को लेकर कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिनके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।RJ महवश के मुताबिक, चहल जितने सीधे और मासूम दिखाई देते हैं, असल में उनका व्यवहार वैसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चहल लोगों की मासूमियत का फायदा उठाते थे और उन्हें गुमराह करते थे।
यह चहल जितना देखने में सीधा है उतना है नहीं ,
— पहाड़ी गर्ल 🏔️🏔️ (@Pahadi_Anjana) November 27, 2026
मासूमियत का फायदा उठा के लोगो को गुमराह करता था
RJ Mahavash ने बोला है कि मेरे साथ रहते हुए भी यह आदमी चोरी चोरी दूसरी लड़कियों को मैसेज करता था
जब वह चहल को मना करती थी तो गलती स्वीकार करने की बजाए , एक दम पागल....1/2 pic.twitter.com/MW5OJGz3WR

महवश ने यह भी दावा किया कि जब वह चहल के साथ थीं, उस दौरान भी वह कथित तौर पर चोरी-छिपे दूसरी लड़कियों को मैसेज करते थे। जब महवश उनसे इस बारे में सवाल करती थीं या उन्हें उनकी गलती बताती थीं, तो वह अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय अलग तरह से प्रतिक्रिया देते थे।महवश के इन बयानों ने दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, ये महवश की ओर से लगाए गए आरोप हैं, इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।