×

गत्ते के डिब्बों ने खोला खौफनाक राज, अंदर मिलीं 5 बच्चों की लाशें; पति के पैरों तले खिसकी जमीन

 

फ्रांस के प्रोवेंस इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पति को घर में रखे कुछ गत्ते के डिब्बों के अंदर ऐसा खौफनाक सच मिला, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। डिब्बों के अंदर पांच मासूम बच्चों के शव मिले, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच घर में रखे कुछ गत्ते के डिब्बों को लेकर अक्सर विवाद होता था। पति कई बार इन डिब्बों को हटाने या खोलने की बात करता था, लेकिन पत्नी कथित तौर पर उसे ऐसा करने से रोकती थी। लंबे समय तक चले इस विवाद के बाद एक दिन पति ने मौका पाकर उन डिब्बों को खोल दिया।डिब्बे खुलते ही उसके सामने ऐसा दृश्य आया, जिसने उसकी दुनिया ही बदल दी। अंदर पांच मासूम बच्चों की सड़ी-गली लाशें रखी हुई थीं। यह देखकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।

जांच में सामने आया खौफनाक सच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि शव कई समय से वहां रखे हुए थे। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। पड़ोसियों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस घर में सामान्य जिंदगी चल रही थी, उसके अंदर इतना बड़ा राज छिपा हुआ है।

परिवार और समाज को झकझोर देने वाली घटना

मामले के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा और हैरानी दोनों देखने को मिल रही है। बच्चों की मौत से जुड़ी इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चों की मौत कैसे हुई और इस पूरे मामले में महिला की क्या भूमिका थी।फिलहाल जांच जारी है और पुलिस सबूत जुटाने में लगी है। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि कई बार सामान्य दिखने वाली परिस्थितियों के पीछे बेहद गंभीर और चौंकाने वाले सच छिपे हो सकते हैं।