Bride Refused To Marry: औरैया में जयमाल के बाद टूटी शादी, चढ़ावे को लेकर विवाद; बिना दुल्हन लौटी बारात
उत्तर प्रदेश के Auraiya में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा बवाल हो गया, जब जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद चढ़ावे के सामान को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद खड़ा हो गया।जानकारी के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पिंकी ने मौके पर ही शादी करने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच पंचायत कराई गई, जिसके बाद आपसी सहमति से चढ़ावे का सामान वापस कर दिया गया। इस पूरी घटना के बाद अंततः बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। अचानक हुई इस घटना से शादी समारोह में शामिल लोग भी हैरान रह गए।फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।