×

राजमुंदरी फैमिली सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, वीडियो में देखें पूरा मामला 

आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में पंचायत राज विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर नुकराजू और उनके परिवार से जुड़े मामले में पुलिस ने शादिक खान को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, 16 अगस्त को नुकराजू, उनकी पत्नी मीना और बेटी सौजन्या कथित तौर पर गोदावरी नदी में कूद गए थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बच्चे को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया।

Panchayat Raj AE family suicide case:

Love jihad accused Shadik Khan apprehended in UP.

Assistant Engineer Nukaraju, his wife Meena, daughter Sowjanya and their 10-year-old grandson allegedly jumped into Godavari River near Road-cum-Rail Bridge in Rajahmundry on August 16.… pic.twitter.com/4Okc3yJuGp

— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 25, 2026

रिपोर्ट के अनुसार, सौजन्या द्वारा कथित रूप से लिखे गए सुसाइड नोट में शादिक खान पर परिवार को परेशान करने, बैंक खातों पर नियंत्रण करने की कोशिश करने, धमकी देने और निजी वीडियो के जरिए करीब दो साल से ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा, उसके पति जगदीश रेड्डी की मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मामले की जांच के लिए 10 विशेष टीमें बनाई गई थीं। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थानीय पुलिस की मदद से 22 अगस्त को शादिक खान को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे मेरठ की अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट वारंट मिलने के बाद काकीनाडा लाया गया।