☰
×

Rapido ड्राइवर और लड़की के बीच ₹110 को लेकर बहस, वायरल हुआ VIDEO​​​​​​​

 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Rapido राइड से जुड़ी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की और ड्राइवर के बीच महज 110 रुपये के किराए को लेकर विवाद होने का दावा किया गया है।वायरल पोस्ट के मुताबिक, लड़की घर पर अकेली थी और उसने मार्केट जाने के लिए Rapido बुक किया। कुछ देर बाद ड्राइवर KTM Duke बाइक से उसके घर पहुंचा। ड्राइवर ने OTP लिया और इसके बाद दोनों मार्केट के लिए रवाना हो गए।

ये छोटी लड़की घर में अकेली थी, market जाने के लिए एक Rapido driver बुक किया था।

5 मिनट बाद ड्राइवर KTM Duke लेकर आया, OTP मांगी और दोनों location के लिए रवाना हो गए, लगभग 5 किलोमीटर बाद market आया।

ड्राइवर बोला, madam ₹110 रुपए किराया online/Cash लड़की बोली, अभी मेरे पास नहीं… pic.twitter.com/h4DhbM6RcU

— BHUMI (@Bhumika_2024) September 29, 2026


पोस्ट में दावा किया गया है कि करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद दोनों मार्केट पहुंचे। वहां ड्राइवर ने लड़की से कहा कि राइड का किराया 110 रुपये है और भुगतान ऑनलाइन या कैश में करना होगा।लड़की ने कथित तौर पर कहा कि इस समय उसके पास पैसे नहीं हैं और वह घर वापस पहुंचने के बाद ऑनलाइन पेमेंट कर देगी। इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत भुगतान करने की बात कही।वायरल पोस्ट के अनुसार, करीब दो मिनट तक दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हुई। आखिरकार लड़की ने 110 रुपये का भुगतान कर दिया।

इसके बाद ड्राइवर की कथित टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। पोस्ट में दावा किया गया है कि ड्राइवर ने कहा—अगर पैसे नहीं हैं तो Rapido बुक नहीं करना चाहिए था।इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग ड्राइवर की बात को सही बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे मामलों में ग्राहक और ड्राइवर के बीच पहले से पेमेंट को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।