तारा-वीर के ब्रेकअप की खबरों के बीच ओरी ने खोला राज? बर्थडे पार्टी का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। कुछ समय पहले मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं। इस कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे।
Looks like Janhvi Kapoor’s dating advice to Veer Pahariya is making headlines again.
— Ajay Kumar (@AjayX29) November 26, 2026
Rumours of Tara Sutaria and Veer Pahariya’s breakup started circulating after the AP Dhillon concert controversy in Mumbai.
But now, Orry shared a video from Tara’s birthday celebration, and… pic.twitter.com/26WHVCEoQe
इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (Orry) ने तारा सुतारिया के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर तारा और वीर के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वहीं, इस पूरे मामले के बीच जाह्नवी कपूर की वीर पहाड़िया को दी गई डेटिंग एडवाइस भी सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पुराने मामले को नए वीडियो से जोड़कर देख रहे हैं।