×

50 लाख से ज्यादा इंसानों की लाशें दफन हैं इस जगह, ये है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान

 

यदि आप कभी किसी कब्रिस्तान में गए हों या उसके पास से गुजरे हों, तो आपने उस कब्रिस्तान में कितने लोगों को दफनाते हुए देखा होगा? आप एक कब्रिस्तान में अधिकतम एक हजार लोगों को दफनाते हुए देखेंगे। या फिर आप देखेंगे कि दफ़न किये गये लोगों की संख्या थोड़ी अधिक या कम होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा कब्रिस्तान भी है जहां 50 लाख से भी ज्यादा इंसानी लाशें दफनाई गई हैं।

इसे विश्व का सबसे बड़ा कब्रिस्तान माना जाता है। इस कब्रिस्तान में 50 लाख से अधिक शव दफनाए जा चुके हैं। इसे शांति घाटी के नाम से जाना जाता है। यह इराक के नजफ़ शहर में स्थित है। इस कब्रिस्तान को दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान माना जाता है। इराक में मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। मुस्लिम समुदाय अपने मृतकों को कब्रिस्तान में दफनाता है।

आस-पास के शहरों से भी लोग अपने मृतकों को यहां दफनाने आते हैं। इराक में हर दिन आतंकवादी हमलों में सैकड़ों लोग मारे जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस कब्रिस्तान में प्रतिदिन 200 से अधिक शव दफनाए जाते हैं। कब्रिस्तान में अधिकतर शिया मुसलमानों के शव दफनाए जाते हैं।

इस कब्रिस्तान की खास बात यह है कि यह केवल इराक के लोगों के लिए नहीं है। यह कब्रिस्तान इतना बड़ा और विशाल है कि हर साल लाखों लोग इसे देखने के लिए यहां आते हैं। आईएसआईएस से पहले इस कब्रिस्तान में हर साल दफनाए जाने वाले लोगों की संख्या 80 से 120 थी, लेकिन अब यहां हर दिन करीब 150 से 200 लोगों को दफनाया जाता है।

इस कब्रिस्तान में कई कब्रें भी बनी हुई हैं। इस्लामिक स्टेट से लड़ने से पहले लड़ाके इस जगह पर जरूर आते हैं। योद्धा यहां आते हैं और प्रार्थना करते हैं कि यदि वे युद्ध में मारे जाएं तो उन्हें इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाए। आपको बता दें कि यहां की कब्रों को ईंटों, प्लास्टर और सुलेख से सजाया गया है।