×

अजब-गजब रहस्य! हजारों साल बीतने के बाद भी नहीं मिला जवाब, ये 4 प्राचीन रहस्य आज भी हैं विज्ञान की समझ से बाहर

 

दुनिया के रहस्यों को समझना इतना आसान नहीं है। कई पहेलियाँ ऐसी हैं जो आज भी अनसुलझी हैं। खासकर प्राचीन काल के रहस्य, जिनके बारे में लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं और कुछ हद तक वैज्ञानिकों को इसमें सफलता भी मिली है, लेकिन अभी भी कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिनका पता लगाना बाकी है और कुछ चीज़ें जिनकी खोज तो हो गई है, लेकिन उनके रहस्य अभी भी अनसुलझे हैं। हालाँकि इनके बारे में जानने की कोशिशें तो की जा रही हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि इसमें सफलता कब मिलेगी और मिलेगी भी या नहीं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अनसुलझे रहस्यों के बारे में...

अटलांटिस: ऐसा माना जाता है कि अटलांटिस यूनानी सभ्यता का एक शहर था, जो एक द्वीप पर बसा था और 10 हज़ार साल पहले अचानक समुद्र में कहीं डूब गया था। यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है कि यह शहर कहाँ डूबा, इसके अवशेष कहाँ हैं। इसके बारे में कोई जानकारी न होने के कारण इसे एक रहस्यमयी शहर भी कहा जाता है।

क्लियोपेट्रा: इन्हें मिस्र की अंतिम रानी माना जाता है, जिन्होंने लगभग 40 वर्षों तक मिस्र पर शासन किया था। उन्हें दुनिया की सबसे रहस्यमयी रानी भी कहा जाता है, क्योंकि उनके जीवन और मृत्यु का पूरा सच आज तक कोई नहीं जान पाया है। उनकी मृत्यु के बाद क्लियोपेट्रा को कहाँ दफनाया गया था, यह आज तक एक रहस्य बना हुआ है।

एंटीकाइथेरा मैकेनिज्म: इसे दुनिया का सबसे पुराना कंप्यूटर कहा जाता है, जिसकी खोज वर्ष 1902 में एक नष्ट हो चुके जहाज से हुई थी। इसे 2 हज़ार साल पुराना उपकरण माना जाता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह प्राचीन ग्रीस में सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों की गति बताने में मददगार था। हालाँकि, इसे कैसे बनाया गया, यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

नाज़्का लाइन्स: दक्षिणी पेरू के पहाड़ों पर कई आकृतियाँ बनी हैं, जो विशाल हैं। ये आकृतियाँ हज़ारों साल पुरानी बताई जाती हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि इन्हें क्यों बनाया गया था और किसने बनाया था। यह आज भी एक रहस्य है।