प्लेन क्रैश के बाद मगरमच्छों से भरे दलदल में गिरे यात्री, फंसे रहे 36 घंटे, फिर भी ऐसे बच गई जान
कई बार लोगोंं के साथ ऐसा भी होता है कि एक मुसीबत से निकलते हैं तो दूसरी मुसीबत में फंस जाते हैं। एक कहावत भी है कि आसमान से गिरे तो खजूर में अटके। ऐसा ही कुछ हाल ही में कुछ लोगों के साथ हुआ। दरअसल, बोलीविया में एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में सवार लोगों की क्रैश में तो जान बच गई लेकिन इसके बाद वे दूसरी मुसीबत में फंस गए। क्रैश होकरा जहां प्लेन गिरा वो एक दलदल वाला इलाका था जहां ढेरों मगरमच्छ थे। ऐसी जगह पर ये लोग 36 घंटों तक रहे। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि 36 घंटे बाद जब उन्हें रेस्क्यू किया गया, तब तक वो सभी सुरक्षित थे।
प्लेन हो गया था क्रैश:
रिपोर्ट के अनुसार बोलीविया के एमाजोनास इलाके में बीते शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी। दरअसल, एक छोटा प्लेन उत्तरी बोलीविया के बॉरेस से ट्रिनिडाड की यात्रा पर था जब बीच में अचानक वो क्रैश हो गया। प्लेन की इमर्जेंसी लैंडिंग एक दलदली इलाके में करवानी पड़ी। प्लेन में 5 लोग बचे जिनमें एक बच्चा, 3 महिलाएं और उनका 29 साल का पायलट था। वो लोग 36 घंटों तक दलदल में ही फंसे रहे।
मगरमच्छों से भरा था दलदल:
प्लेन अचानक बोलीविया के बेनी प्रांत के रडार से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद फ्राइडे को मछुआरों ने उन्हें खोजा और फिर एक हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें वहां से निकाला गया। हैरानी ये है कि मगरमच्छ उनके कुछ फीट दूरी पर ही थे मगर वो उनके पास शायद इस वजह से नहीं आ पाए क्योंकि प्लेन से लगातार ईंधन बह रहा था।
ऐसे बची यात्रियों की जान:
पायलट ने बताया कि इंजन में गड़बड़ी की वजह से प्लेन की इमर्जेंसी लैंडिंग इटानोमास नदी के पास एक दलदल वाले इलाके में करनी पड़ी। प्लेन अपने आप नीचे आने लगा तो पायलट ने उसे दलदल में उतार दिया। प्लेन में 5 ही लोग मौजूद थे। वो प्लेन के ऊपर खड़े हो गए। उनके करीब 3 मीटर नजदीक तक मगरमच्छ पहुंच गए थे। हैरानी तो ये भी है कि इन लोगों को पानी में एक एनाकोंडा भी नजर आया था। ये इलाका अमेजन के जंगलों के बीच है। रेस्क्यू के इंतजार में सभी ने लोकल कसावा आटा फ्लोर खाया जो एक यात्री अपने साथ रख लाई थी। वो लोग पानी भी नहीं पी सकते थे क्योंकि आसपास मगरमच्छ थे। जैसे ही मछुआरों ने उन्हें खोजा, वैसे ही उन्हें बचाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया जो उन्हें अस्पताल लेकर गया।