☰
×

तलाक के बाद ईशा-भरत की फिर दिखी शानदार बॉन्डिंग, थैंक्सगिविंग पार्टी की तस्वीर वायरल

 

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ईशा और उनके एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को हाल ही में दोस्तों के साथ एक सेलिब्रेशन में देखा गया। दोनों की साथ में तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने पति भरत तख्तानी से दो साल पहले तलाक ले लिया था।

लेकिन अब दोनों फिर साथ आ गए है और एक साथ दिखाई दिए है ईशा देओल और हेमा मालिनी एक साथ अलग रहती थी जिसके वजह से इनके पति...Real news pic.twitter.com/ZgmmBWwExx

— Ishita (@ishita_9529) November 27, 2026


दरअसल, भरत तख्तानी ने सोशल मीडिया पर थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें ईशा देओल भी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने 'Forever grateful for this family' लिखा। इससे पहले भी दोनों दिवाली पार्टी और दोस्तों के साथ लंच में साथ दिखाई दिए थे।

2024 में लिया था अलग होने का फैसला

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने जून 2012 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। शादी के करीब 12 साल बाद फरवरी 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि उनकी दोनों बेटियों की भलाई उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

तलाक के बाद भी निभा रहे हैं जिम्मेदारी

अलग होने के बाद भी ईशा और भरत अपनी बेटियों की परवरिश को लेकर साथ मिलकर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ईशा ने भी पहले कहा था कि बच्चों के लिए माता-पिता का एकजुट रहना जरूरी है।