×

पब्लिक प्लेस पर घूरने का आरोप, लड़की ने युवक को पीटा, VIDEO के बाद छिड़ी नई बहस

पब्लिक प्लेस पर किसी को लगातार घूरना क्या सिर्फ बदतमीजी है या फिर ऐसी हरकत के खिलाफ हाथ उठाना भी सही है? सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने इसी सवाल को लेकर बहस छेड़ दी है।वीडियो से जुड़े दावे के मुताबिक, एक लड़की ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक जगह पर एक युवक लगातार उसे घूर रहा था। लड़की का कहना है कि इस वजह से वह काफी असहज महसूस कर रही थी। इसके बाद उसने उस युवक के साथ मारपीट कर दी।

पब्लिक प्लेस मे घूरने पर क्या किसी को पीट देना सही है!

एक लड़की का आरोप है कि पब्लिक प्लेस मे एक व्यक्ति उसे लगातार घूर रहा था जिससे वह असहज महसूस कर रही थी।

लडकी सब बोल रही है कि उसने उसे व्यक्ति को पीट भी दिया

वही दूसरी तरफ सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या ऐसे मामलो मे वीडियो… pic.twitter.com/3eu2s8YKz2

— Sanjay Tyagi (@Sanjay_tyagi143) September 19, 2026

मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ लोग लड़की की बात का समर्थन करते हुए कह रहे हैं कि किसी महिला को जानबूझकर घूरकर परेशान करना गलत है। वहीं, दूसरी तरफ यह सवाल भी उठ रहा है कि ऐसी स्थिति में सीधे मारपीट करना या घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना कितना उचित है।

किसी भी विवाद में सबसे जरूरी बात यह है कि पूरी घटना का संदर्भ और दोनों पक्षों की बात सामने आए। केवल वायरल वीडियो देखकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना भी सही नहीं माना जा सकता।अगर किसी को सार्वजनिक जगह पर कोई व्यक्ति परेशान कर रहा है, तो पहले उसे स्पष्ट रूप से रोकने, आसपास मौजूद लोगों से मदद लेने या जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने जैसे विकल्प अपनाए जा सकते हैं।