महिला ने 33 करोड़ रुपए में शख्स को बेच दी अपनी आत्मा, खून से लिखा कॉन्ट्रैक्ट किया साइन
जब पैसों की जरूरत होती है तो लोग अपना सामान तक बेच देते हैं। लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई पैसों के लिए अपनी आत्मा किसी को बेच दे। जी हां एक महिला ने एक शख्स को अपनी आत्मा बेच दी और वो भी 33 करोड़ रुपए में। लेकिन अब उस व्यक्ति को ये समझ ही नहीं आ रहा है कि अब वो उस आत्मा का क्या करे। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार रूस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक सबका ध्यान खींच लिया है। एक महिला ने कथित तौर पर अपनी “आत्मा” को बेचकर 4 मिलियन डॉलर (करीब 33 करोड़ रुपये) हासिल किए।
शख्स ने डाला था आत्मा खरीदने का पोस्ट:
रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Vkontakte पर एक व्यक्ति, दिमित्री ने मज़ाकिया लहज़े में एक पोस्ट डाला था कि वह किसी की आत्मा खरीदना चाहता है। शुरुआत में लोग इसे हंसी-मजाक समझते रहे, लेकिन जल्द ही यह मामला असली साबित हुआ। कैरीना नाम की महिला ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ।
खून से लिखा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया:
दोनों के बीच आत्मा के सौदे को लेकर खून से लिखा एक कॉन्ट्रैक्ट किया गया। कुछ दिनों बाद दिमित्री ने इस खून से सने अनुबंध की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और कैप्शन लिखा- “मैंने अभी अपनी पहली आत्मा खरीदी है। यह समझौता खून से साइन हुआ है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं ‘डेवी जोन्स’ हूं।” वहीं कैरीना ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अपनी आत्मा बेचने के फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें लोगों की राय की परवाह नहीं।
महिला ने पैसों स खरीदा Labubu डॉल का कलेक्शन:
महिला का कहना है कि यह रकम सीधे उनके खाते में आई और उसके बाद उन्होंने Labubu गुड़ियों का कलेक्शन खरीदा तथा मशहूर गायिका नादेज़्दा काडिशेवा के कॉन्सर्ट का टिकट ले लिया। दूसरी ओर, दिमित्री का कहना है कि उन्होंने मज़ाक में यह ऑफर डाला था और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कोई महिला इसे सचमुच स्वीकार कर लेगी। अब वे खुद नहीं जानते कि खरीदी हुई आत्मा का वे करेंगे क्या। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे शैतानी प्रवृत्ति से जोड़कर आलोचना की। वहीं कुछ ने इसे पूरी तरह से एक पब्लिसिटी स्टंट माना।