☰
×

दुनिया का ऐसा गांव, जहां कभी नहीं होती बारिश, आजतक नहीं बरसी एक बूंद तक

 

हमारी पृथ्वी पर अनगिनत रहस्यमयी स्थान हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कभी बारिश नहीं होती. इसकी वजह जाकर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे. वैसे तो दुनिया के हर कोने में बारिश होती है फिर चाहे वह कम हो या ज्यादा. लेकिन हम जिस स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं वहां कभी बारिश नहीं होती.

वो गांव जहां नहीं होती कभी बारिश:
दरअसल, यमन में अल-हुतैब नाम के एक गांव है जहां कभी बारिश नहीं होती ये गांव यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज क्षेत्र में स्थित है. यहां अक्सर पर्यटक आते रहते हैं और शानदार नजारों का लुत्फ उठाते हैं. वैसे तो लगभग सभी गांवों में बारिश होती है, शायद ही आपने कभी ऐसे गांव के बारे में सुना होगा जहां कभी बारिश नहीं होती है. लेकिन यमन का अल-हुतैब गांव दुनिया का एक ऐसा एक मात्र गांव है जहां कभी बारिश नहीं होती.

पहाड़ों की चोटी पर बने हैं घर:
इस गांव में पहाड़ों की चोटी पर भी इतने खूबसूरत घर बनाए हुए हैं, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं. यह गांव पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. गांव के चारों ओर का वातावरण वास्तव में काफी गर्म है. हालांकि सर्दियों के दौरान सुबह के समय वातावरण बहुत ठंडा होता है, लेकिन जैसे ही सूरज उगता है, लोगों को गर्मियों का सामना करना पड़ता है.

ग्रामीण और शहरी विशेषताओं के साथ प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला दोनों को जोड़ने वाला यह गांव अब ‘अल-बोहरा या अल-मुकरमा’ लोगों का गढ़ है. इन्हें यमनी समुदाय कहा जाता है. ये मुहम्मद बुरहानुद्दीन के नेतृत्व वाले इस्माइली (मुस्लिम) संप्रदाय से आते हैं, जो मुंबई में रहते थे. साल 2014 में अपनी मृत्यु तक हर तीन साल में वो इस गांव का दौरा करते थे.

इस वजह से नहीं होती यहां बारिश:
इस गांव की सबसे खास बात ये है कि यहां कभी बारिश नहीं होती. क्योंकि ये गांव बादलों के ऊपर बसा हुआ है. बारिश करने वाले बादल इस गांव के नीचे ही बनते हैं. जिसकी वजह से गांव से निचले इलाकों में तो बारिश होती है लेकिन गांव में एक बूंद भी नहीं गिरती. यहां का नजारा ऐसा है, जैसा शायद ही आपने कभी कहीं देखा होगा.