21 साल के ऑटो ड्राइवर से शादी पर सवाल, जवाब सुनकर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर सृष्टि अग्रवाल एक ऑटो ड्राइवर से बातचीत करती नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान सृष्टि ने जब ऑटो ड्राइवर से उसकी शादी को लेकर सवाल किया, तो उसके जवाब ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
यह सृष्टि अग्रवाल, एक एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर, जिनका ऑटो वाले से बातचीत का वीडियो आजकल बहुत चर्चा मे है l
— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) September 17, 2026
शुरू मे थोड़ी बातचीत होने के बाद,
सृष्टि कहती है, अभी आपकी शादी वादी भी होनी है भईया, है ना,
ऑटोवाला कहता है, कौन पूछता है शादी की, पर शादी तब ही करो जब पैसा कमा लो,… pic.twitter.com/diqvjOT9q8

सृष्टि ने पूछा कि अभी उसकी शादी होने वाली है ना? इस पर ऑटो ड्राइवर ने कहा कि शादी तभी करनी चाहिए, जब पहले कुछ पैसे कमा लिए जाएं।इसके बाद सृष्टि ने उसकी उम्र पूछी तो उसने बताया कि वह सिर्फ 21 साल का है। सृष्टि ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि उम्र बताते समय वह शर्मा क्यों रहा है। इस पर युवक ने कहा कि इसमें शर्माने वाली क्या बात है, वह तो अभी सिर्फ 21 साल का है।
जब सृष्टि ने पूछा कि उसे पहले कमाई और फिर शादी करने की सलाह किसने दी, तो युवक ने अपनी सोच साफ करते हुए कहा—पहले पैसे कमाओ, फिर शादी करो और उसके बाद अपनी पसंद और शौक पूरे करो।
ऑटो ड्राइवर की यह सोच सुनकर सृष्टि भी उसकी तारीफ करती नजर आईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग 21 साल के इस युवक की सोच और प्राथमिकताओं की चर्चा कर रहे हैं।वीडियो ने एक बात जरूर सोचने पर मजबूर किया है कि कम उम्र में भी अगर कोई व्यक्ति अपने भविष्य, आर्थिक मजबूती और जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट सोच रखता है, तो उसकी बात लोगों का ध्यान खींच सकती है।