×

जमीन के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र से महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते एक युवक ने महिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट होती दिखाई दे रही है।

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र मे ज़मीन विबाद कोई लेकर एक महिला के साथ युबक द्वारा मारपीट का

मामला सामने आया महिला ने एक युबक पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगया और पुलिस से कार्यावही की मांग की है

मारपीट का वीडियो अब सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा पुलिस के अनुसार… pic.twitter.com/ILRcTjY1C0

— Shyam pal Singh (@Shyampa92199113) September 19, 2026

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। घटना के पीछे की पूरी वजह और वायरल वीडियो की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।नोट: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उपलब्ध दावों पर आधारित है। मामले में सामने आए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।