नदी में दवाइयों का ढेर! करोड़ों की एक्सपायरी मेडिसिन का VIDEO वायरल
ओडिशा के मयूरभंज में जिला अस्पताल के पास नदी में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल सामान फेंके जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नदी में एंटीबायोटिक्स, मास्क, सिरिंज, टेस्टिंग किट समेत कई जरूरी मेडिकल सामान पड़े मिले।
ओडिशा में नदी में फेंकी गईं करोड़ों की एक्सपायरी दवाइयां
— zingabad (@zingabad) August 26, 2026
ओडिशा के मयूरभंज में जिला अस्पताल के पास नदी में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां फेंकी मिलीं. इनमें एंटीबायोटिक्स, मास्क, सिरिंज, टेस्टिंग किट और दूसरी जरूरी दवाएं शामिल हैं. इतनी बड़ी मात्रा में मेडिकल कचरा नदी में… pic.twitter.com/3MvyGdBhT0

इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयों के नदी में फेंके जाने से स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कचरे के निपटारे को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाएं एक्सपायर होने तक इस्तेमाल क्यों नहीं की गईं और इन्हें नियमों के मुताबिक नष्ट करने के बजाय नदी में किसने फेंका।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद मयूरभंज के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता ने दवाइयों की खरीद, सप्लाई और अस्पताल में उनके इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए हैं। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इतनी बड़ी मात्रा में मेडिकल सामान नदी तक कैसे पहुंचा और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।