☰
×

अस्पताल में निकला 6 फीट लंबा विशालकाय सांप! मरीजों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब CHC परिसर में करीब 6 फीट लंबा विशालकाय सांप दिखाई दिया। सांप अस्पताल की लैब के पास नजर आया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सांप को देखते ही लोग सतर्क हो गए। स्थिति को संभालने के लिए सपेरे को बुलाया गया, जिसने काफी सावधानी से सांप को पकड़ा। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

CHC में निकला 6 फीट लंबा विशालकाय सांप, मचा हड़कंप

लैब के पास सांप दिखाई देने से मरीजों और तीमारदारों में मची अफरा-तफरी

सपेरे ने सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

अस्पताल में गंदगी और चोक नालियों को लेकर उठे सवाल, जलभराव बना परेशानी की वजह

UP के जिला महोबा जैतपुर CHC का… pic.twitter.com/KQMh1FLbte

— कलम की चोट (@kalamkeechot) October 17, 2026

हालांकि, इस घटना के बाद अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि परिसर में गंदगी और चोक नालियों की समस्या के कारण जलभराव की परेशानी बनी हुई है। ऐसे में सवाल है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर साफ-सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था क्यों नहीं है?

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर को साफ-सुथरा रखना और संभावित खतरों से बचाव करना बेहद जरूरी है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस घटना के बाद सफाई और नालियों की समस्या को दूर करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।