×

खूबसूरत दिखने के लिए पार्लर गई, 4.4 भौंहें लेकर लौटी घर, जानिए क्या हैं  पूरा मामला !

 

खूबसूरत और जवां दिखने की चाहत हर महिला की होती है। कुछ महिलाएं इसके लिए कॉस्मेटिक्स या सर्जरी का भी सहारा लेती हैं। लेकिन कई बार यह प्रयोग डरावना या मजेदार भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ थाईलैंड की एक महिला के साथ हुआ। यह महिला अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने गई थी। लेकिन इलाज के बाद जब वह घर लौटी तो आईने में अपनी शक्ल देखकर चौंक गई। चेहरा खूबसूरत दिखने के बजाय और भयानक लगने लगा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला के चेहरे पर चार भौहें थीं।

ये अजीबोगरीब घटना रयोंग प्रांत के रहने वाले निपाप्रोन मीकिंग के साथ हुई. दरअसल, दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने से पहले निपाप्रोन ने टैटू बनवाया था। लेकिन उसके बाद उनके चेहरे पर दो नहीं बल्कि चार भौहें उभर आई। यह देख महिला सहम गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि अब वह इसे कैसे ठीक करेगी।द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 32 साल की निपाप्रोन को एक दोस्त ने टैटू के जरिए खूबसूरत आइब्रो पाने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने 'ए होल इन द वॉल' नाम के क्लिनिक में आइब्रो का टैटू बनवाया। लेकिन घर लौटने के बाद उनका आत्मविश्वास पूरी तरह डगमगा गया. क्योंकि, माथे पर चार भौहें दिखने लगी थीं।

निपाप्रोन के मुताबिक उन्होंने परमानेंट टैटू बनवाने के लिए 35 पाउंड यानी करीब 3200 रुपये खर्च किए थे. लेकिन नतीजा बेहद डरावना था। इसके बाद उन्होंने क्लिनिक से संपर्क करने के कई असफल प्रयास किए। अंत में, उन्होंने एक और टैटू कलाकार की मदद ली, जिसके बाद उनका चेहरा ठीक हो गया।कॉस्मेटिक टैटू आर्टिस्ट पट्टावी फुमकासेमी ने निपाप्रोन की पुरानी भौहें हटा दीं और तीन महीने में नई भौहें बनाईं। उन्होंने यह काम मुफ्त में किया है। आपको बता दें कि पहले निपाप्रोन 3 टैटू आर्टिस्ट के पास गए, लेकिन सभी ने मना कर दिया।