×

ये है दुनिया की सबसे गर्म जगह, जिसे लोग कहते हैं मौत की घाटी !

 

अमेरिका के पूर्वी कैलिफोर्निया में एक रेगिस्तान है। इस मरुस्थल में एक घाटी है जिसे डेथ वैली कहा जाता है। इसे यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह दुनिया की सबसे गर्म जगह है। यहां का सामान्य तापमान भी 50 डिग्री से ऊपर रहता है। 1913 में यहां का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह इलाका ऐसा है जहां इंसानों का रहना नामुमकिन है। समुद्र तल से 190 फीट नीचे स्थित इस घाटी को लंबे समय से 'डेथ वैली' कहा जाता है।

दो मिनट रुकना मुश्किल
आपको आगे बता दें कि, अगर कोई 56.7 डिग्री तापमान के बावजूद यहां आने की सोचता है, तो एक और आंकड़ा उसके कदमों को रोक देगा। यहां जमीन पर तापमान ज्यादा होता है। 15 जुलाई 1972 को यहां के जमीन का तापमान 89 डिग्री सेल्सियस पाया गया, जो पानी के क्वथनांक से महज 11 डिग्री नीचे था। यह घाटी लंबी लेकिन संकरी है लेकिन ऊंचे पहाड़ों से घिरी हुई है। रात में भी यहां का तापमान 28 से 37 डिग्री के बीच रहता है।

डेथ वैली इतनी गर्म क्यों है?
डेथ वैली इतनी गर्म क्यों है इसके कई कारण हैं। यहाँ वर्षा बहुत कम होती है, सर्दियाँ लगभग न के बराबर होती हैं। प्रशांत महासागर से हवा जब तक यहां पहुंचती है, तब तक उसकी सारी नमी अवशोषित हो चुकी होती है, इसलिए यहां केवल गर्म हवा ही पहुंचती है। घाटी की सतह ऐसी है कि यह धूप में चमकती है। जैसे-जैसे हवा संकुचित और समुद्र तल से गर्म होती है और यह घाटी काफी नीचे है, यह भी गर्मियों में एक महत्वपूर्ण कारक है।