महज 32 इंच का है ये लड़का, मगर सपनें ऐसे जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे !
Sep 3, 2022, 21:00 IST
सपने देखने का हक सबको है। लेकिन सपने को साकार करने के लिए मन में जुनून होना चाहिए जो हर किसी में नहीं होता। आज हम आपको एक 15 साल के लड़के के बारे में बता रहे हैं जिसकी हाइट महज 32 इंच है। एक मानक आकार के क्रिकेट बैट से छोटा, लेकिन वह बड़े सपने देखता है। महज 15 साल का होने के बावजूद वह जानता है कि वह किस तरह का करियर बनाना चाहता है।