×

 ये हैं दुनिया की सबसे भूतिया जगहें, जाने से पहले ही लोग खड़े हो जाते हैं !

 

दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं, जहां घूमने के लिए लोग तरसते हैं। अक्सर ऐसी जगहों की खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है, लेकिन कुछ दूसरी ऐसी जगहें भी हैं जिन्हें रहस्यमयी, डरावनी और भूतिया माना जाता है। ऐसी जगहों पर जाने से पहले ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 'हॉन्टेड प्लेस' कहा जाता है।

पोवेगलिया आइलैंड: इटली के वेनिस शहर का यह आइलैंड बेहद खूबसूरत तो है ही, साथ ही इसे हॉन्टेड भी माना जाता है. इस द्वीप को कई पैरानॉर्मल शो में दिखाया गया है। फिलहाल यहां आम लोगों को जाने की इजाजत नहीं है।

इस्ला डे लास मुनेकास आइलैंड: मेक्सिको सिटी में स्थित इस आइलैंड को 'डेड डॉल्स का आइलैंड' भी कहा जाता है. यहां पेड़ों पर डरावनी डॉल्स लटकी नजर आती हैं। कहा जाता है कि इन गुड़ियों का सिर और हाथ समय-समय पर हिलते रहते हैं। इसलिए कोई भी इस जगह पर अकेले जाने की हिम्मत नहीं करता।

आइल ऑफ वाइट: वैसे तो यह घूमने के लिए इंग्लैंड की सबसे अच्छी जगहों में से एक है, लेकिन इससे जुड़ी भूतों की कहानियां इस जगह को डरावना बना देती हैं। कहा जाता है कि यहां हर साल भूतों का मेला लगता है।

लंदन का टावर इंग्लैंड का टावर ऑफ लंदन भी भूतिया जगहों में से एक है. कहा जाता है कि इस मीनार के अंदर कई लोगों की आत्माएं भटकती हैं, जितने लोग एक समय में यहां मारे गए थे।