×

ये हैं दुनिया की सबसे अजब-गजब जगहें, इनके बारे में जानकर दंग रह जाएंगे आप !

 

सुसाइड फ़ॉरेस्ट जापान के ओकिगहारा में स्थित है। जहां 2002 में 78 लोगों ने आत्महत्या की थी। जापान की प्राचीन कथाओं के अनुसार एक बार प्राचीन जापान में कुछ लोग अपना भरण-पोषण नहीं कर पा रहे थे, तब उन्हें ओकिगहारा के इस जंगल में छोड़ दिया गया था। जहां सभी की भूख-प्यास से मौत हो गई। ओकिगहारा वन जापान में माउंट फ़ूजी के तल पर स्थित है। इस जंगल को पूरी दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस जंगल में जाने वाले लोग यहां आकर आत्महत्या कर लेते हैं। कहा जाता है कि स्थानीय पुलिस हर साल इस जंगल में आत्महत्या करने वालों के शवों को निकालने के लिए अभियान चलाती है और फिर शवों को जंगल से बाहर निकाल लिया जाता है.

फ्रेंच कैटाकॉम्ब्स

फ्रेंच कैटाकॉम्ब्स नामक यह स्थान फ्रांस की राजधानी पेरिस में है। जिसे जमीन से बीस मीटर की गहराई पर डिजाइन किया गया है। लोग इस जगह को कबरों का तहखाना के नाम से जानते हैं। इस स्थान पर 60 लाख शवों को सजाया गया है। इस बेसमेंट में मृतकों की हड्डियों और खोपड़ी से दो किलोमीटर लंबी दीवार बनाई गई है।

स्नैक आइलैंड, ब्राज़ील

स्नैक आइलैंड ब्राजील में स्थित है और इसे साओ पाउलो आइलैंड के नाम से जाना जाता है। यह एक रहस्यमयी जगह है क्योंकि इस द्वीप पर एक हजार दो हजार नहीं बल्कि लाखों सांप पैदा हुए हैं। इस आइलैंड पर लोगों के जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। इस द्वीप पर सांपों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां हर वर्ग मीटर में पांच सांप रहते हैं। इस आइलैंड पर रहने वाले सांप दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक हैं।