×

जानिए, आधे चेहरे वाली लडकी के बारे में,अब दिखाई देती हैं कुछ ऐसी !

 

 हमारे समाज में डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। ऐसे कई बच्चे दुनिया में शारीरिक विकृतियों के साथ पैदा होते हैं। डॉक्टर सर्जरी की मदद से उसे नया जीवन देते हैं। ऐसा ही एक मामला स्लोवाकिया से सामने आया है। यहां 30 वर्षीय इवांका डेनिसोवा गोल्डनहेयर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। आपको बता दें कि यह जन्मजात बीमारी है। इस बीमारी में चेहरे के कई हिस्से पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते और चेहरा अधूरा रह जाता है। इंवाका के साथ भी यही बात है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह पिछले 30 सालों से आधे चेहरे के साथ अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। कई बार उसने सुसाइड करने के बारे में सोचा, लेकिन इवांका ने हिम्मत नहीं हारी। इवांका ने अपनी कमजोरी को दुनिया से छुपाते हुए अपनी जिंदगी के 30 साल बिताए।

इवांका अब चाहती हैं कि उनके चेहरे को नया आकार दिया जाए। इसके लिए उन्होंने अमेरिका में सर्जरी करवाई। अब सितंबर में उनकी सर्जरी होनी है। जिसके बाद इवांका का चेहरा भी पूरी तरह बदल जाएगा। अपना आधा चेहरा छिपाने के लिए इवांका लंबे बाल पहनती हैं और चेहरे को ढकने के लिए उसे आगे की ओर खींचती हैं. इतने सालों तक उन्होंने इस तरह अपना चेहरा दुनिया से छिपाए रखा। ज्ञात हो कि इवांका को जो बीमारी है, वह 25,000 बच्चों में से एक को होती है। इससे चेहरे के कान और आंखें ज्यादा प्रभावित होती हैं।