×

आखिर क्यों, इस गांव की हो रही हैं खूब चर्चा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 

भारत में कई ऐसी ऐतिहासिक जगहें हैं जिन्हें जानकर हैरानी होगी। भारत में ऐसे कई गांव और शहर हैं जो अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश का एक गांव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गांव के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश के इस गांव में 40 से ज्यादा दामाद हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव का नाम भी बदलकर दमदनपुरवा कर दिया गया है।

यह विचित्र गांव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के अकबरपुर तहसील क्षेत्र में स्थित है, जहां करीब 70 घर और 500 लोग रहते हैं। सबसे आश्चर्यजनक और अनोखी बात यह है कि यहां 70 से 40 घर सिर्फ दामादों के हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के इस अनोखे गांव के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

एक रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्गों का कहना है कि इस गांव में 1970 से दामाद को बसाने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि 1970 में गांव की रानी की शादी हुई, जिसके बाद उनके पति सावरे कठेरिया ससुराल में रहने लगे। कहा जाता है कि सावरे कठेरिया के पास ज्यादा जमीन नहीं होने के कारण उन्हें गांव के पास जमीन दी गई थी। रानी की शादी के बाद गांव की कई बेटियों की शादी हुई और उनके पतियों ने भी यहां जमीन लेकर घर बनाया। तब से यह परंपरा धीरे-धीरे बढ़ती गई। कहा जाता है कि वर्ष 2005 तक इस गांव में दामादों के 40 घर थे। यहां रहने वाले सबसे बड़े दामाद 78 साल के हैं।